बच्चों में हीमोग्लोबिन कम होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:12

हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का क्या महत्व होता है इसके बारे में आपको जरूर जानकारी होगी। हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से अनेक तरह की परेशानियां हो जाती है। जैसे ही हमें पता चलता है कि हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो गया है तो उसके बाद दवा से लेकर डाइट और अनेक प्रकार के घरेलु नुस्खे हम लोग आजमाना शुरू कर देते हैं लेकिन इसके साथ ही आपको अपने बच्चे के हीमोग्लोबिन बढ़ाने के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको इस ब्लॉग में बताने जा रहे हैं कि बच्चे के शरीर में खून की कमी होने के क्या लक्षण होते हैं और इसके अलावा किन आसान उपायों से आप बच्चे के हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकते हैं।
बच्चों में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण और लक्षण

बच्चे के शरीर में आयरन यानि लौह तत्व की कमी होने के चलते खून की कमी हो सकती है। इसके अलावा जिन बच्चों का जन्म समय से पूर्व हो जाए उनके शरीर में भी हीमोग्लोबिन कम होने की संभावनाएं बनी रहती है। [ आपको पढ़ना चाहिए : बच्चों का दिमाग़ (मेमोरी पावर) तेज़ करने के लिए क्या होना चाहिए आहार?]

बच्चे के नाखून व होठों पर ध्यान दें। शरीर में खून की कमी होने पर नाखून का रंग सफेद नजर आता है।
आंखों की भीतरी त्वचा और हथेली का रंग सफेद हो जाना। [जानें शिशु के आंख रगड़ने का राज़?]
खेलकूद के दौरान जल्दी थक जाना
चेहरे का रंग सफेद या हल्का पीला हो जाना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info